✔ Registered Society · S/2452/2024

Team Smile in DRC

SMILE
Blog 📅 14 Jan 2026

Team Smile in DRC

ELICIT, दौलत राम कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) एवं SMILE के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका – विकसित भारत 2047” विषय पर एक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी सोमवार, 12 जनवरी 2026, प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक, कॉन्फ्रेंस हॉल, सद्भावना भवन, दौलत राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. सविता रॉय, प्राचार्य, दौलत राम कॉलेज रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में श्री रामेन्द्र मिश्रा एवं डॉ. मोहित तिवारी ने युवाओं की नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नवाचार पर अपने विचार साझा किए। विशेष अतिथियों के रूप में डॉ. विनोद कुमार (उप निदेशक, आईसीएचआर) एवं श्री अतुल त्रिपाठी, संस्थापक – SMILE एवं दिल्ली सरकार स्कूल एलुमनी एसोसिएशन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे विषय पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक चर्चा संभव हो सकी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन (एंकरिंग) सुश्री आरती नागर एवं सुश्री पलक गोयल द्वारा किया गया, जो SMILE की सहयोगी रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. प्रियंका वर्मा जी का विशेष सहयोग भी प्राप्त हुआ।
संगोष्ठी का समापन राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता, प्रेरणा एवं सकारात्मक संकल्प के साथ हुआ।